हिमाचल में रेलवे स्टेशनों पर यात्री अब क्यूआर कोड को स्कैन कर ले सकेंगे टिकट
HNN/ शिमला
रेल मंत्रालय की ओर से स्टेशनों पर व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है। मंत्रालय ने टिकट लेने में आसानी कर दी है। स्मार्ट फोन में क्यूआर कोड को स्कैन करते ही यात्री टिकट ले सकेंगे।
इससे पहले स्टेशन पर इस तरह की कोई भी व्यवस्था नहीं थी और यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ता था। जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में रेलवे स्टेशनों पर अब यात्रियों को टिकट लेने के लिए क्यूआर कोड की सुविधा मिलेगी।
कोड को स्कैन करते ही रेलवे बोर्ड के यूटीएस मोबाइल एप में चला जाएगा। जहां से टिकट बुक होगा। पहले चरण में कालका और शिमला में यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जल्द ही अन्य स्टेशनों पर भी क्यूआर कोड सिस्टम लागू होगा।