हिमाचल में लिफ्ट देने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
HNN/ सोलन
जिला सोलन के उपमंडल नालागढ़ के तहत रामशहर में एक व्यक्ति द्वारा 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता महिला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता महिला ने बताया कि जब वह एक शादी समारोह से वापस घर आ रही थी तो रास्ते में एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने उसे अपनी गाड़ी में बिठाया और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार दूंगा। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।