Loading...

हिमाचल में लोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

SAPNA THAKUR • 30 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी ने महिला को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उसकी हत्या की है। पश्चिमी बंगाल निवासी आरोपी अपनी पत्नी सहित शिमला के समरहिल अंदेड़ी में मजदूरी करता था। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने भी आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेमल उराव अपनी पत्नी पुष्पिता उराव के साथ शिमला में रह रहा था। यहां आरोपी ने लोहे की रॉड से पत्नी पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वही जब किसी ने महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लिया गया। इसके साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को मात्र 2 घंटों के भीतर ही समरहिल के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।