हिमाचल में विजिलेंस ने पटवारी के खिलाफ किया केस दर्ज, यह है पूरा मामला….
HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पटवारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें आरोपी पटवारी आपदा प्रभावित महिला से किस्त जारी करने के बदले 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था। जिसके बाद आपदा प्रभावित महिला ने इस बाबत विजिलेंस में शिकायत दी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने पिछले महीने पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये दे दिए थे और अब वह दूसरी किस्त जारी करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। इस संबंध में उन्होंने 22 जनवरी 2024 को सीएम संकल्प सेवा पर भी शिकायत की थी।
शिकायतकर्ता महिला ने दर्ज बयान में कहा कि उनका मकान बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया था। पटवारी राजेश विमल राहत राशि की दूसरी किस्त जारी करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग रहा था। इसके बाद अब विजिलेंस ने पटवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसपी विजिलेंस कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।