Loading...

हिमाचल में विदेशी महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Ankita • 15 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के मैक्लोडगंज के भागसूनाग में एक विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में पोलैंड निवासी महिला ने बताया कि वह 20 मई से भागसूनाग में रह रही थी। जहां वह एक युवक के संपर्क में आई। महिला व युवक में शादी को लेकर कोई बात चल रही थी।

पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला का आरोप है कि अब युवक उससे शादी करने से इंकार कर रहा है तथा युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है। एएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।