हिमाचल में शातिरों ने 2 लोगों से ऑनलाइन ठगे 54.60 लाख रुपए

Online-fraud-cases-increasi.jpg

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस द्वारा लगातार लोगों को ऑनलाइन ठगी को लेकर जागरूक किया जा रहा है। परंतु फिर भी लोग ठगी का शिकार होते ही जा रहे है।

मामला जिला कांगड़ा और ऊना का है, यहां शातिरों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और ट्रेडिंग इन्वैस्टमैंट के नाम पर दोनों लोगों से करीब 54.60 लाख रुपए ठग लिए है। पीड़ितों ने इस बाबत साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में ऊना के व्यक्ति ने बताया कि शातिरों ने ट्रेडिंग इन्वैस्टमैंट के नाम पर उससे 32 लाख 35 हजार रुपए की ठग लिए।

वहीं कांगड़ा के व्यक्ति ने बताया कि शातिरों ने फोन करके उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट का झांसा दिया, जिस पर वह उनके झांसे में आ गया और घर बैठे पैसे कमाने की चाह में कई ट्रांजैक्शन के माध्यम से 22 लाख 25 हजार रुपए गंवा बैठा। एएसपी साइबर थाना धर्मशाला प्रवीन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।