Loading...

हिमाचल में शातिर ठगों के हौसले बुलंद, व्यक्ति से ठगे 9.68 लाख रुपए

By Ankita Published: 30 Jan 2024, 12:32 PM | Updated: 30 Jan 2024, 12:32 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में शातिरों द्वारा एक व्यक्ति से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित हरि चंद निवासी ज्वाली क्षेत्र ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसे किसी व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि वह उनके घर में टाइलों का काम कर चुका है तथा उन्हें जानता है। शातिर ने व्यक्ति को झांसे में लेते हुए कहा कि वह किसी को ऑनलाइन पैसे भेज रहा है लेकिन ट्रांजैक्शन नहीं हो पा रही है।

इस दौरान पीड़ित ने शातिर की बातों में आकर उसको पैसे भेज दिए। शातिर की ओर से हरि चंद को उसके खाते में पैसे जमा करवाने के भी झूठे मैसेज भेजे गए। हरि चंद ने शातिर को 9,68,416 रुपए भेज दिए।

जब हरि चंद ने उनके घर में टाइलों का काम करके गए व्यक्ति से जाकर पूछा तो उसने पैसे लेने बारे कोई जानकारी न होने की बात कही। जिसके बाद ठगी का अहसास होने के बाद हरि चंद ने साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज करवाया। मामले की पुष्टि साइबर क्राइम थाना धर्मशाला के एएसपी प्रवीण धीमान ने की है।