लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में सरकारी नौकरी: एम्स में 159 पदों पर निकली भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि…

Ankita | 20 फ़रवरी 2023 at 11:19 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में 159 पदों पर भर्ती होने जा रही है। एम्स में यह पद विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे।

इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मार्च निर्धारित की गई है। यह भर्तियां ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसलटेंट इंडिया लिमिटेड कंपनी के माध्यम से करवाई जा रही हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदनकर्ता को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं जनरल, भूतपूर्व सैनिक और ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 885 रुपए देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 531 रुपए निर्धारित किया गया है।

इन पदों पर होगी भर्ती

इसमें चिकित्सा अधिकारी आयुष-3, फार्मासिस्ट-9, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट-4, टेक्नीशियन (प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स)-1, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन-8, डेंटल टेक्नीशियन (हाइजीन)-1, डेंटल टेक्नीशियन (मेकेनिक)-1, टेक्नीशियन (ओटी)-20, ऑप्टोमेट्रिस्ट-3, टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी)-6, टेक्नीशियन (रेडियोथेरेपी)-2, टेक्नीशियन (लेबोरेटरी)-30, टेक्नीशियन (डायलिसिस)-4, टेक्नीशियन, (न्यूक्लियर मेडेसिन)-2, पफ्र्युजनिस्ट-2, स्टेनोग्राफर-4, जूनियर अकाउंट ऑफिसर-4, जूनियर वार्डन (हाउसकीपर)-2, स्टोरकीपर-6, लाइब्रेरी और इनफार्मेशन असिस्टेंट-4, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर-2, मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर (ग्रेड-2)-3, लोअर डिवीजन क्लर्क-20, मल्टी टास्किंग स्टाफ-8, असिस्टेंट डाइटीशियन-2, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)-1, जूनियर इंजीनियर (सिविल)-1, जूनियर इंजीनियर (एसी और आर)-1 और प्रोग्रामर-2 पद भरे जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]