HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सेप्टिक टैंक में गिरने से 7 वर्षीय मासूम बच्चे की जान चली गई है। बच्चे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
वहीं मृतक के परिजनों ने शिमला-मटौर फोरलेन निर्माण कार्य में जुटी कंपनी के खिलाफ इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने खग्गल में सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला छोड़ दिया था। इस दौरान अमन शर्मा निवासी गांव खंगड़ का बेटा अचानक उसमें गिर गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को तुरंत सेप्टिक टैंक से निकालकर अस्पताल लेकर गए।
अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए।पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





