हिमाचल में स्कूटी के साथ आसमान में उड़ गया पायलट, 7 किलोमीटर का सफर किया तय
HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक पैराग्लाइडर स्कूटी के साथ उड़ान भरने लगा। कुछ लोगों ने इस दौरान वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उड़ान भरने से पहले स्कूटी की बैटरी निकाल दी गई थी, जिससे उसका वजन हल्का हो जाए। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो बिलासपुर के बांदला धार में एक फेमस पैराग्लाइडिंग साइट है। यहां पैराग्लाइडिंग कर रहे शख्स ने स्कूटी के साथ उड़ान भरी।
स्कूटी के साथ उड़ते पायलट को देख लोग हैरान रह गए। व्यक्ति ने बंदला पहाड़ी के ऊपर से अपनी स्कूटी सहित उड़ान भरी और करीब 7 किलोमीटर नीचे स्थित गोविंद सागर झील के तट पर लैंड किया।