Loading...

हिमाचल में स्कूली छात्रा की हत्या, किराए के कमरे से बरामद हुआ शव

PARUL • 13 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/धर्मशाला

जिला कांगड़ा के धर्मशाला में 18 वर्षीय स्कूली छात्रा की हत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हर पहलु से जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि मृतका लाहौल-स्पीति की रहने वाली रही थी और धर्मशाला में एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह फतेहपुर के नोरबलिंगा में किराए के कमरे में रहती थी।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात पुलिस को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर मृतका के कमरे में पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि कमरे में मृतका के अलावा और लोग भी मौजूद थे।

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।