Loading...

हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए चिकित्स्कों के भरे जाएंगे 1450 पद

Ankita • 22 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि गांव-गांव पहुंच कर प्रदेश सरकार लोगो की समस्याओं का समाधान कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वस्थ परिवार ही स्वस्थ हिमाचल का आधार है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि लोगों को घर के पास ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के चिकित्सकों तथा अन्य के 1450 लिए भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के लोगों की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न योजनाओं आरम्भ की गई है। डॉ. शांडिल ने सम्बन्धित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के शीघ्र निपटारे के निर्देश जारी किए।

उन्होंने इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष विभाग द्वारा आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर का विधिवत शुभारम्भ किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। मेगा स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रोगियों का उपचार सुनिश्चित बनाया गया और निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेगा स्वास्थ्य शिविर में 104 रोगियों की जांच की गई। 42 आभा आई-डी बनाई गई।