हिमाचल में हेरोइन सहित पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार
HNN/ ऊना
जिला ऊना में थाना मैहतपुर के तहत बनगढ़ में पुलिस की टीम ने पंजाब के तीन युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रविंद्र कुमार, अमित राजपाल व विशाल कुमार निवासी पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मैहतपुर पुलिस बनगढ़ में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान टीम ने एक स्कूटी को जाँच के लिए रुकवाया।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 11.37 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह इस हेरोइन की खेप को कहां से लेकर आए थे और कहां लेकर जा रहे थे।