Loading...

हिमाचल में 1 सप्ताह तक मौसम साफ, सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड

SAPNA THAKUR • 16 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों के दौरान मौसम के साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। हालांकि, प्रदेश में इन दिनों मौसम लगातार साफ बना हुआ है और आसमान पर धूप खिल रही है। बावजूद इसके लोगों को ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। खासतौर पर सुबह-शाम लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आगामी दिनों के दौरान प्रदेश में मौसम के साफ बना रहने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

हालांकि प्रदेशवासी अब बारिश के इंतजार में बैठे हुए हैं जिससे सूखी ठंड से भी राहत मिलेगी। परंतु प्रदेश में तकरीबन 1 सप्ताह तक बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में 21 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। उधर, प्रदेश के मैदानी क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गए हैं। धुंध पड़ने से बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।