Loading...

हिमाचल में 10वीं और 12वीं कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं इस दिन से होंगी शुरू….

PARUL • 19 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व होने वाली प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी जो 29 फरवरी तक चलेंगी। इन परीक्षाओं का आयोजन स्कूलों को आंतरिक स्तर पर करना होगा।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 की दसवीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नपत्रों को विषय से संबंधित अध्यापकों को ही मौके पर तैयार करना होगा।

वहीं प्रैक्टिकल फाइल, अवार्ड लिस्ट और अन्य विस्तृत निर्देश स्कूलों की लॉगिन आईडी पर भेज दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक विषयों से संबंधित प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट आरएमएस-एनएसडीसी निदेशालय की ओर से अलग से जारी की जाएगी।