Loading...

हिमाचल में 12वीं कक्षा की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, मामला दर्ज

Ankita • 30 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पुलिस थाना फतेहपुर के तहत एक गांव की नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की एक पंचायत में एक 12वीं कक्षा की छात्रा को अचानक पेट में दर्द हुआ।

जिसके चलते परिजन उसे फतेहपुर के ही एक निजी अस्पताल में ले गए। इस दौरान जब चिकित्सकों ने नाबालिक लड़की की जांच की तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। डाक्टरों ने बताया कि नाबालिक लड़की गर्भवती है और इसको प्रसव वेदना हो रही है। जिसके चलते उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

इसी दौरान किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसकी रिपोर्ट अस्पताल प्रबंधन की तरफ से पुलिस थाना नूरपुर दी गई। बाद में इसकी रिपोर्ट पुलिस थाना फतेहपुर दी गई। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।