हिमाचल में 18 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानिए वजह…..
HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर शहर के रौड़ा सैक्टर में लुहणू के पास एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय शुभम पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, युवक जेपी यूनिवर्सिटी सोलन से बीटैक कर रहा था। बताया जा रहा है कि बीटैक में कम्पार्टमैंट आने की वजह से युवक के पिता ने उसे डांटा। जिसके बाद परिजनों को युवक को कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद पिता द्वारा डांट लगाने के कारण ही युवक ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए। एएसपी शिव चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।