Loading...

हिमाचल में 181 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने दर्ज की छह नई एफआईआर, कई स्थानों पर छापेमारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 13 May 2025 • 1 Min Read

शिमला

छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश में 181 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में सीबीआई ने छह नई एफआईआर दर्ज की हैं। ये एफआईआर शिमला स्थित सीबीआई के क्षेत्रीय मुख्यालय में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत दर्ज की गई हैं। आरोपियों में अज्ञात सरकारी अधिकारियों सहित अन्य व्यक्तियों के नाम शामिल किए गए हैं।

छह स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी

सीबीआई की छह टीमों ने इस मामले में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और चंडीगढ़ के कुल छह स्थानों पर छापेमारी की। हिमाचल में दो स्थानों, पंजाब में तीन स्थानों और चंडीगढ़ में एक स्थान पर छापे मारे गए।

आपत्तिजनक दस्तावेजों और संपत्ति रिकार्ड पर कब्जा

सीबीआई ने छापेमारी के दौरान संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और कई आपत्तिजनक कागजात बरामद किए हैं। जांच एजेंसी ने इन दस्तावेजों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी

सीबीआई की इस कार्रवाई से छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों पर शिकंजा कस गया है। अब सीबीआई इन दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।