Loading...

हिमाचल में 19 वर्षीय नव विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

By Ankita Published: 24 Feb 2024, 1:10 PM | Updated: 24 Feb 2024, 1:10 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत हरिपुर तहसील की पंचायत झकलेड़ के गांव छब्बड़ में एक नव विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। हालाँकि युवती ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

बता दें 19 वर्षीय विवाहिता ने मात्र 21 दिन पहले अर्जित कुमार (29) पुत्र कमलेश के साथ लव मैरिज की थी। वहीं युवती के पिता ने युवक सहित माता-पिता और कुछ अन्य परिजनों पर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है।

पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। साथ ही पति सहित सास-ससुर के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, 1 फरवरी को युवती घर से अचानक कहीं लापता हो गई। जिसके बाद परिजनों ने बेटी की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस थाना हरिपुर में दर्ज करवाई। इसी बीच परिजनों को युवती मिल गई थी।

इस दौरान युवती ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। जब परिजनों ने बेटी को फंदे से लटका हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने खबर की पुष्टि की है।