HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में 2 दिन बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग केंद्र शिमला की मानें तो प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा और बारिश का क्रम शुरू हो जाएगा। विभाग ने शनिवार और रविवार को यानी कि आज और कल बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
यह अलर्ट प्रदेश के 5 जिलों के लिए जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आंधी चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वही अब अगर बारिश होती है तो लोगों को भी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी। प्रदेश वासी पिछले कई दिनों से बारिश की आस में बैठे हैं। ऐसे में बारिश होने से तापमान में गिरावट भी आएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





