Loading...

हिमाचल में 2 निजी बसों में हुई टक्कर, चालक-परिचालक समेत सभी यात्री……

By Ankita Published: 29 Dec 2023, 11:29 AM | Updated: 29 Dec 2023, 11:31 AM 1 min read

HNN/ मंडी

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश में आधे से ज्यादा हादसे ओवरटेक करने की वजह से पेश आते हैं। ओवरटेक करने के चक्कर में लोग अपनी जान भी गवां बैठते हैं।

अब एक नया मामला जिला मंडी का है, यहां चैलचौक पेट्रोल पंप के समीप दो निजी बसों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में दोनों बसों के चालक परिचालक समेत सभी यात्री बिल्कुल सुरक्षित है।

जानकारी के मुताबिक, मंडी शहर में चैलचौक पेट्रोल पंप के पास दो निजी बसों की टक्कर होने के बाद करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। घटना में कोई भी जख्मी नहीं हुआ है। हादसे के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निजी बसों के चालकों का समझौता करवाकर जाम खुलवाया।