Loading...

हिमाचल में 2 वर्ष के लिए होगी अतिथि शिक्षकों की भर्ती, भरे जाएंगे इतने पद….

Ankita • 16 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अतिथि शिक्षकों की भर्ती 2 वर्ष के लिए की जाएगी। शिक्षा निदेशक इनकी नियुक्ति करेंगे। इस बीच यदि विभाग में कमीशन या बैच वाइज आधार पर नई नियुक्तियां होती हैं।

तो विभाग ऐसे स्कूल या कालेज में नए शिक्षकों को नहीं भेजेगा, जहां पहले से उक्त शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। यदि नियुक्ति दे भी दी जाती है, तो शिक्षक तब तक नहीं हटेगा, जब तक उसका 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं हो जाता। इन्हें बीच सत्र में नहीं निकाला जाएगा।

इस दौरान 2600 अतिथि शिक्षकों को स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा। शिक्षा विभाग जल्द ही इसके आर.एंड पी. रूल्ज की अधिसूचना जारी करने जा रहा है। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा व निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग इसके लिए साक्षात्कार लेंगे।

इन शिक्षकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। काउंसलिंग के बाद मेरिट आधार पर स्टेशन छांटने का भी विकल्प इन्हें मिलेगा। जेबीटी शिक्षक भर्ती के लिए बारहवीं कक्षा में 75 फीसदी अंक और टेट में 65 फीसदी अंक नंबर वाले पात्र होंगे। कॉलेज कैडर की शिक्षक भर्ती में नेट या सेट पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही मौका मिलेगा।