Loading...

हिमाचल में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसएचओ गिरफ्तार

Ankita • 9 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बद्दी में विजिलेंस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें टीम ने मानपुरा एसएचओ सब इंस्पेक्टर ललित कुमार को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए हिरासत में लिया है। अब विजिलेंस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी, जिसके बाद ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, मानपुरा में एसएचओ ललित कुमार ने थाने में माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज था। वह खुद इसकी जांच कर रहे थे। एसएचओ इस मामले को खत्म के लिए आरोपी से 20 हजार रुपए की मांग कर रहा था। जिसके बाद व्यक्ति ने इस संबंध में विजिलेंस की डीएसपी डॉ. प्रतिभा को शिकायत की।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने पूरी तरह से थाने के आसपास जाल बिछा लिया था। जैसे ही व्यक्ति ने 20 हजार रुपए दिए, विजिलेंस टीम ने दबिश दी और थाना प्रभारी को रंगे हाथ रिश्वत की राशि के साथ पकड़ लिया। मामले की पुष्टि एसपी विजिलैंस अजुंम आरा ने की है।