Loading...

हिमाचल में 2019 बैच के आईएएस अधिकारी निलंबित, यह है वजह….

Ankita • 6 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

वर्ष 2019 बैच हिमाचल प्रदेश कॉडर के आईएएस अधिकारी नवीन तंवर को निलंबित कर दिया गया है। उनको सीबीआई कोर्ट की तरफ से दूसरे की जगह बैंक क्लर्क भर्ती की परीक्षा देने के मामले में दोषी पाया गया है।

गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2014 को इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की क्लर्क भर्ती परीक्षा में झांसी के अमित की जगह उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले नवीन तंवर ने गाजियाबाद स्थित आइडियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में परीक्षा दी थी।

सीबीआई ने सॉल्वर गिरोह पकड़ा था, जिसमें नवीन समेत छह आरोपी थे। उनको 3 वर्ष के कठोर कारावास की सजा के अलावा और 50 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया था। अब प्रदेश सचिवालय में कार्मिक विभाग उनका कार्यालय निर्धारित किया गया है।