हिमाचल में 280 सड़कें व 703 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, 106 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जमकर अपना कहर बरपा रही है। प्रदेश में बारिश के चलते जगह-जगह भूस्ख़लन का सिलसिला जारी है। भूस्ख़लन के चलते प्रदेश में सैंकड़ो मार्ग बंद है। हालाँकि लोक निर्माण विभाग द्वारा जगह-जगह मार्ग बहाली के लिए मशीनें लगी गई है। परन्तु बार बार लैंडस्लाइड होने से सड़के बंद हो रही है।
प्रदेश में मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक तीन नेशनल हाईवे और 280 सड़कें यातायात के लिए बंद थीं। मंडी से सबसे अधिक 162 सड़कें ठप हैं। वहीं मार्ग बंद होने के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही 703 बिजली ट्रांसफार्मर और 106 जलापूर्ति योजनाएं बंद चल रही हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक बिजली ट्रांसफार्मर व जलापूर्ति योजनाएं बंद हैं। बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से कई क्षेत्र अंधेरे के आगोश में समाए हुए है।
