हिमाचल में 322 पुलिस कर्मचारियों के तबादले, आदेश जारी

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बता दें प्रदेश पुलिस विभाग ने 322 हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल और एचएचसी के तबादला आदेश जारी किए हैं। इन तबादला आदेशों के माध्यम से जवानों को बटालियनों से जिलों में तैनाती दी गई है।

प्रथम वाहिनी जुन्गा के साथ ही फर्स्ट, सैकेंड, थर्ड, फोर्थ, फिफ्थ व सिक्सथ आईआरबी से जवानों को शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, ऊना, चम्बा के साथ ही पुलिस जिला नूरपुर सहित अन्य जिलों मे तैनाती दी गई है।

इससे जिलों में स्टाफ की कमी भी दूर होगी। वहीं देखा जाए तो राज्य सरकार भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती के लिए रोटेशन नीति पर फोकस कर रही है।

इसके तहत मुख्यमंत्री संवेदनशील पदों पर केवल 3 वर्ष तक ही तैनाती करने और इसके उपरांत अनिवार्य तौर पर उन्हें कूलिंग ऑफ पीरियड देने के निर्देश दे चुके हैं। सरकार प्रयासरत है कि पुलिस के कामकाज में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।