Loading...

हिमाचल में 35 वर्षीय युवक ने कमरे में खुद को लगाई आग, मौत

By Ankita Published: 23 Feb 2024, 5:16 PM | Updated: 23 Feb 2024, 5:16 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के साथ सटे अपर कोटला कलां में एक युवक द्वारा आत्मदाह करने का मामला सामने आया है। दमकल विभाग ऊना की टीम भी मौके पर पहुंची और कमरे में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक युवक की झुलसने से मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था और उसका उपचार चल रहा था। वहीं पुलिस भी मामले की जाँच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, संजीव कुमार अपने कमरे में मौजूद था। इस दौरान उसने कमरे में खुद को आग लगा दी। जब परिजनों ने कमरे में आग लगी हुई देखी तो वह आग बुझाने में जुट गए।

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे में लगी आग पर तो काबू पा लिया परंतु युवक बुरी तरह झुलस गया था, जिस कारण उसकी जान नहीं बच सकी। एसपी राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।