HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के 2 कर्मचारियों को पकड़ा था, जिन्हें अब सस्पेंड कर दिया है। आरोपी कर्मी नील कमल जेओए आईटी है, जबकि हेल्पर देवेश दिहाड़ीदार के तौर पर निगम में कार्यरत है। बता दें अब यह दोनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है।
गौरतलब है कि इन दोनों कर्मचारियों को पक्का भरो स्थित निगम के गोदाम में 5,000 की रिश्वत के साथ विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था। क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से दोनों कर्मचारी की रिपोर्ट निगम निदेशालय को भेजी थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मामले में दर्ज एफआईआर विजिलेंस से मिलने के बाद अब निगम प्रबंधन की तरफ से यह कार्यवाही की गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति के क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर संजीव वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
