Loading...

हिमाचल में 56 वर्षीय अध्यापिका की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

By Ankita Published: 19 Jan 2024, 7:03 PM | Updated: 19 Jan 2024, 7:03 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में अरविंद मार्केट शहर के वार्ड नंबर तीन में एक अध्यापिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि महिला की मौत का असली कारण क्या है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

मृतका की पहचान 56 वर्षीय अर्चना शर्मा पत्नी राजेश के रूप में हुई है। महिला बाल स्कूल ऊना में बतौर अध्यापिका तैनात थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अर्चना शुक्रवार सुबह स्कूल जाने से पहले घर पर ही नाश्ता कर रही थी। इस दौरान उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही वह दम दौड़ चुकी थी।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।