हिमाचल में 60 करोड़ रुपए की नकदी और अन्य सामान जब्त….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में बीते रोज विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए दिखी। बता दे हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते 15 अक्तूबर से आदर्श आचार संहिता लगा दी गई थी। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से ही प्रदेश की सीमाएं सील कर दी गई थी तथा जगह-जगह पर पुलिस, आईटीबीपी, आयकर, राज्य कर एवं आबकारी विभा, होमगार्ड और वन विभाग की टीमों का पहरा रहा।
जवानों की टीमों द्वारा बॉर्डर एरिया सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में हर छोटे-बड़े गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए थे। बाहरी राज्य से प्रदेश में एंट्री करने वाली हर छोटी-बड़ी गाड़ियों और बसों की तलाशी ली गई। इस दौरान वाहनों से करोड़ों की नकदी भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में मिली है। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जहां 10 करोड रुपए का सामान और नकदी बरामद हुई तो वही इस विधानसभा चुनाव में यह संख्या कई गुना बढ़ गई।
हिमाचल में मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक लगभग 60 करोड़ रुपए की नकदी और अन्य सामान जब्त किया गया है। इस दौरान नकदी, अवैध शराब, सोना, आभूषण, चरस एवं नशीले पदार्थों के अलावा खनन अधिनियम के अंतर्गत चालान भी किए गए। फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने अवैध खनन पर 55.63 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला। उधर, मोबाइल फोन, इंडक्शन चूल्हे, कंबल, मैट्रेस जैसी 10671 आइटम्स भी पकड़ी हैं, जिनकी बाजार कीमत 16 लाख रुपए आंकी गई।