हिमाचल में 67 वर्षीय विदेशी महिला की हुई मौत
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में मनाली के समीप आने वाले हरिपुर में एक इटली की नागरिक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है।
मृतका महिला की पहचान पाउला ब्राउइया(67), निवासी विया ग्रिफिन(5-26013) क्रेमा सिटी इटली के रूप में हुई है। बता दें विदेशी महिला के मौत के संबंध में दिल्ली दूतावास को सूचित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला मनाली के समीप आने वाले हरिपुर में किराये के घर में रहती थी। 20 मार्च को महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई।
बता दें महिला का पासपोर्ट 24 सितंबर 2024 तक वैद्य था। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें सौंप दिया जाएगा।