Loading...

हिमाचल में 751 सड़कें व 4697 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, 902 जलापूर्ति योजनाएं बंद

Ankita • 14 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जमकर अपना कहर बरपा रही है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार राज्य में 751 सड़कें बंद हैं। इसके अतिरिक्त 4697 बिजली ट्रांसफार्मर व 902 जलापूर्ति योजनाएं बंद हो गई हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक 345, शिमला 115 और हमीरपुर में 124 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। मंडी जिले में 2672 और शिमला में 348 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं।

प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान 24 जून से 13 अगस्त तक 257 लोगों की मौत हो चुकी है। 290 घायल हुए हैं। अब तक 1376 घर ढह गए हैं। 7935 घरों को नुकसान पहुंचा है। 270 दुकानों व 2727 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून में अभी तक 7020.28 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। राज्य में भूस्खलन की 90 और अचानक बाढ़ की 90 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।