हिमाचल में 857 सड़कें व 4285 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, 889 जलापूर्ति योजनाएं भी बंद
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जमकर अपना कहर बरपा रही है। प्रदेश में बारिश के चलते जगह-जगह भूस्ख़लन का सिलसिला जारी है। इसके अलावा बादल फटने की घटनाएं भी सामने आ रही है। भूस्ख़लन के चलते प्रदेश में सैंकड़ो मार्ग बंद है। हालाँकि लोक निर्माण विभाग द्वारा जगह-जगह मार्ग बहाली के लिए मशीनें लगी गई है। परन्तु बार बार लैंडस्लाइड होने से सड़के बंद हो रही है।
बता दें हिमाचल में चार नेशनल हाईवे और 857 सड़कें बंद हैं। इसके अतिरिक्त 4285 बिजली ट्रांसफार्मर और 889 जलापूर्ति योजनाएं भी बंद पड़ी हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक 323 और शिमला 234 सड़कें बाधित हैं। मंडी जिले में 2610 और शिमला में 808 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन को घुमारवीं के पनोह के पास भारी नुकसान हुआ है। फोरलेन एक तरफ से धंस गया है।