हिमाचल लोक सेवा आयोग ने जारी की एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी

lok-seva-aayu.jpg

उत्तर कुंजी को लेकर उम्मीदवार इस दिन तक करवा सकते है आपत्ति दर्ज …

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एचआरटीसी में कंडक्टर के 360 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बता दें उत्तर कुंजी आयोग की वैबसाइट पर अपलोड की गई है। इसके साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों से उत्तर कुंजी को लेकर आपत्तियां आमंत्रित की हैं।

बता दें सभी जरूरी दस्तावेजों सहित उम्मीदवार 18 दिसम्बर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थी को पति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से देना होगा। यह राशि अधिकतम 500 रुपये (प्रति पेपर) तक सीमित है।

गौरतलब है कि 10 दिसंबर को प्रदेश के 148 परीक्षा केंद्रों 35, 200 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी। एचआरटीसी में कंडक्टरों के 360 पदों के लिए 43,075 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अभ्यर्थी टेलीफोन नंबर 0177 2629738, 2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।