Loading...

हिमाचल विधानसभा से जयराम ठाकुर सहित 15 विधायक निष्कासित

Ankita 28 Feb 2024 Edited 28 Feb 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पास बहुमत होने के बावजूद राज्यसभा की सीट भाजपा की झोली में जाने से प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है।

विधानसभा सदन में हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत 15 विधायक सदन से निष्कासित किए गए हैं।

सदन में नारेबाजी शुरू करने की वजह से इन्हें निष्कासित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने निष्कासित किए सदस्यों को बाहर जाने के आदेश दिए।

विधानसभा अध्यक्ष के मार्शल से धक्कामुक्की के मामले में यह कार्यवाही की गई है। सदन में अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

15 विधायक निष्कासित …..

निलंबित किए गए भाजपा विधायकों में जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, जनक राज, विनोद कुमार, रणधीर शर्मा, बलबीर सिंह वर्मा, लोकेंद्र कुमार, सुरेंद्र शौरी, पूर्ण चंद ठाकुर, रणवीर सिंह निक्का, डा. हंसराज, त्रिलोक जमवाल, दिलीप ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, दीप राज के नाम शामिल हैं।

Related Topics: