Loading...

हिमाचल विस उपचुनाव के लिए बीजेपी ने कांग्रेस के छह बागी नेताओं को दिया टिकट

PARUL 26 Mar 2024 Edited 26 Mar 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने कांग्रेस के 6 बागियों को मैदान में उतारा है। पिछले दिनों इन 6 विधायकों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था।

अब बीजेपी ने इन 6 चेहरों को मैदान में उतार दिया है। बीजेपी ने धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजिंदर राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविंदर कुमार भुट्टों को मैदान पर उतारा है।

इन सभी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में वोट किया था। जिसके बाद इनकी विधायकी छीन ली गई थी।

Related Topics: