हिमाचल सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश मानसून सत्र का समापन आज 25 सितंबर को हो गया है। इसी के साथ आज प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। बता दें सुक्खू सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल कर दिया है। जिसको लेकर आदेश भी जारी किए जा चुके है।
जारी किए गए आदेशों के अनुसार तैनाती का इंतजार कर रहीं कुमुद सिंह को निदेशक कृषि नियुक्त किया गया है। प्रियंका वर्मा को नेशनल हेल्थ मिशन का मिशन डायरेक्टर लगाया गया है।
इसके अलावा सुदेश कुमार मोक्टा से एनएचएच का कार्यभार वापस लेते हुए उन्हें एचपीएमसी का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। मोक्टा के पास बागवानी विकास सोसायटी के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
