Loading...

हिमाचल सरकार ने 7 खंड विकास अधिकारियों के तबादला आदेश किए जारी

Ankita • 3 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के 7 खंड विकास अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी किए गए आदेशों के अनुसार शिमला के विकास खंड टुटू में बीडीओ के पद पर तैनात निशांत शर्मा को हमीरपुर जिला के नादौन में तैनात किया गया है।

वहीं विकास खंड बिलासपुर में बीडीओ के पद पर तैनात कुलवंत सिंह को हमीरपुर जिला के भोरंज, ऊना जिला के विकास खंड गगरेट में बीडीओ के पद पर तैनात हिमांशी को हमीरपुर, कांगड़ा जिला के विकास खंड धर्मशाला में बीडीओ के पद पर तैनात ओमपाल को ऊना जिला के अम्ब में तैनात किया गया है।

वहीं मंडी जिला के विकास खंड गोपालपुर में बीडीओ के पद पर तैनात अस्मिता ठाकुर, सोलन जिला के विकास खंड कुनिहार में बीडीओ के पद पर तैनात विवके पॉल व ऊना जिला के विकास खंड अम्ब में बीडीओ के पद पर तैनात सुशील कुमार को आगामी आदेशों तक राज्य मुख्यालय में तैनात किया गया है।