लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छठी से 12वीं तक की पुस्तकों से हटाए कई अध्याय

Ankita | 24 मार्च 2024 at 3:00 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एनसीईआरटी के निर्देशानुसार छठी से 12वीं तक नई प्रिंट करवाई किताबों से कुछ अध्यायों को हटाया है। इन हटाए अध्यायों और पाठ्यक्रम को स्कूलों को न पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में किन अध्यायों को हटाया गया है, इसकी पूरी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

बता दें सातवीं की वसंत भाग-2 पुस्तक से अध्याय-2 दादी मां, अध्याय-6 रक्त और हमारा शरीर, अध्याय-9 चिड़िया की बच्ची, अध्याय-12 कंचा और अध्याय-20 विप्लव गायन को हटाया है। इसके अलावा विज्ञान की पुस्तक में अध्याय-3 रेशों से वस्त्र तक, अध्याय-7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन, अध्याय-8 पवन, तूफान और चक्रवात, अध्याय-9 मृदा और अध्याय-16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन को हटाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा गणित विषय से भी कई अध्यायों में संशोधन किया है। ए अलाइन हैंड पुस्तक से अध्याय-3 द डस्टर, अध्याय-4 द कॉप एंड एंथीम और अध्याय-6 आई वांट समथिंग इन ए चेग को हटाया है। वहीं अन्य कक्षाओं से भी कई विषयों से अध्यायों और पृष्ठों को हटाया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]