हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में बंपर वैकेंसी, एएनएम के भरे जाएंगे इतने पद…….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द एएनएम के 1,113 पदों को भरने जा रही है। इससे दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त हो सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग में 2,301 एएनएम के पद स्वीकृत हैं। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के द्वारा दी गई है।
डॉ धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमाचल में कुल 6873 एएनएम नर्स हिमाचल प्रदेश रजिस्ट्रेशन काउंसिल शिमला में पंजीकृत है। एएनएम का कोर्स करने वाली अभ्यर्थी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों के लिए पात्र होती है।
सरकार द्वारा 1983 के तहत एएनएम पदनाम को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता में बदल दिया है। वर्तमान में हिमाचल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 2301 पद स्वीकृत है। इसमें 1119 भरे है। इसके अलावा 1182 पद खाली पड़े हैं। खाली पड़े पदों में से 1,113 पदों को भरने का मामला विचाराधीन है।