Loading...

हिमाचल हुनर सीजन-8 के लिए इस दिन तक होंगे ऑनलाइन ऑडिशन…

PARUL • 27 May 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

हिमाचल एकता मंच द्वारा हिमाचल हुनर सीजन-8 के लिए ऑनलाइन ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। जानकारी देते हुए हिमाचल एकता मंच के चेयरमैन दीप लाल भारद्वाज ने बताया कि हिमाचल हुनर सीजन-8 के लिए ऑनलाइन ऑडिशन शुरू कर दिए हैं।

इसमें वॉयस ऑफ हिमाचल हुनर, डांस हिमाचल हुनर, कॉमेडी हिमाचल हुनर, योगा हिमाचल हुनर, आर्ट हिमाचल हुनर, मिस हिमाचल हुनर, मिसेज हिमाचल हुनर, मिस्टर हिमाचल हुनर की प्रतियोगिता होगी।

दीप लाल भारद्वाज ने बताया कि हिमाचल में हुनर की कोई कमी नही है, परंतु बहुत सारे प्रतिभागी हिस्सा नहीं ले पाते। इसलिए मंच ने यह निर्णय लिया है कि ऑडिशन ऑनलाइन लिए जाएं, साथ ही सेमीफाइनल राउंड व फाइनल राउंड में भी जो प्रतिभागी नहीं आ सकते उनके लिए भी सेमीफाइनल और फाइनल राउंड ऑनलाइन ही किए जाएंगे।

जिससे सभी प्रतिभाशाली हुनर को मौका मिल सके। फाइनल राउंड मंडी या बिलासपुर में किया जाएगा। ऑडिशन 24 मई से शुरू हो चुके हैं जोकि 15 जून तक चलेंगे। फाइनल राउंड जून के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। इससे पहले भी मंच काफी हुनर को मौका दे चुका है जोकि आज हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हैं और अपनी संस्कृति को दूसरे राज्य में दिखा रहे हैं।