लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमुडा के नव नियुक्त उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने संभाला कार्यभार

Ankita | 30 नवंबर 2023 at 4:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कार्यालय पहुंचने पर हुआ गर्म जोशी के साथ स्वागत

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस महासचिव हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण, हिमुडा के नव नियुक्त उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने आज अपने नए कार्यकाल का पदभार संभाल लिया है। इस दौरान हिमुडा के मुख्य कार्यकारी सहित स्टाफ के अधिकारियों, कर्मचारियों ने उनका कार्यालय पहुंचने पर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अमित पाल सिंह, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक हरिकृष्ण हिमराल,यशपाल तानाइक, अनिता वर्मा, कांग्रेस सचिव सुशांत कपरेट, इंदरजीत सिंह, सत्यजीत नेगी, सोनिया चौहान, रूपेश कवंल, चन्द्र शेखर, रवि चौहान, राजेश वर्मा, सुरेश नागटा, एस के सहगल, रिपना कलसाइक, उषा मेहता राठौर, विनीता वर्मा, लता वर्मा, नितिन, अश्वनी ब्रमटा, नीरज बक्शी, वीरेंद्र बांष्टु, शुभम वर्मा, रजत राणा, महेंद्र राजटा, भूपेंद्र कौशल, मोहन झारटा, मोहन नेगी, सेनराम नेगी, पार्षद उमंग बंगा, अंकुश वर्मा व पार्टी के कई अन्य पदधाधिकारी मौजूद थे।

बाद में मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत में छाजटा ने इस नई जिम्मेदारी के लिये केंद्रीय आला कमान, प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करेंगे।

छाजटा ने कहा कि उनकी प्रार्थमिकता प्रदेश सरकार की नीतियों व शहरी आवास योजनाओं के सफल कार्यनवन की रहेगी। उन्होंने कहा कि हिमुडा की योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले इस दिशा में विशेष कार्य किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]