Loading...

हीटर सेक रही महिला को लगा करंट, मौके पर मौत..

SAPNA THAKUR • 6 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

कुल्लू जिले के भुंतर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त पेश आया जब महिला भुकनू देवी पत्नी वाले राम निवासी गांव शाढीनाला डाकघर बजौरा तहसील भुंतर जिला कुल्लू हीटर सेक रही थी।

इसी दौरान अचानक ही उसे करंट लग गया जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। वही पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।