हेडमास्टर प्रमोशन के लिए शिक्षकों को इस दिन तक देना होगा डेटा….
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की प्रमोशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा लेक्चरर और टीजीटी की प्रमोशन लिस्ट का डेटा 20 दिसंबर तक मांगा गया है। जिसके लिए विभाग द्वारा पूरा परफॉर्मा भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि पिछले काफी समय से प्रमोशन के यह मामले लटके हुए है। शिक्षक संगठन भी कई बार यह मामला उठा चुके है।
उनका कहना है कि मुख्य अध्यापक के बिना स्कूल प्रशासन से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संघ की हमेशा से यह मांग भी रही है कि किसी भी कैडर में जैसे ही पद खली होता है उसे तुरंत भरा जाना चाहिए या पदोन्नति सूचियां साल में दो बार निकलनी चाहिए।
वहीं उनका कहना है कि मुख्य अध्यापकों की पदोन्नति सूची दिसंबर से पहले निकाल दी जाए, क्योंकि हर माह कई अध्यापक 20-25 वर्ष सेवा कर बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्राध्यापकों और मुख्य अध्यापकों से प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति के लिए कोटे में कोई भी छेड़छाड़ न की जाए।