Loading...

हेडमास्टर सस्पेंड / नशे में स्कूल पहुंचा हेडमास्टर,वायरल वीडियो पर कार्रवाई

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 Dec 2024 • 1 Min Read

Himachalnow / मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रिवालसर के पास दुर्गापुर में प्राथमिक स्कूल दूसरा खाबू के मुख्य शिक्षक यादविंदर को शराब पीकर स्कूल आने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। 18 दिसंबर को शिक्षक के कथित रूप से नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक युवक ने यह वीडियो बनाया और इसे वायरल कर दिया।

शिक्षा विभाग ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लिया और जांच करवाई। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने शिक्षक को सस्पेंड करते हुए उनका मुख्यालय खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पधर तय कर दिया है। अब शिक्षक को स्कूल के बजाय बीईईओ कार्यालय द्रंग द्वितीय पधर भेजा गया है।

रिवालसर शिक्षा खंड के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुखिया राम को मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद विभागीय जांच में आरोप साबित होने पर शिक्षक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।