Loading...

हेरोइन तस्करी मामले में अदालत ने दो युवकों को दिया इतने दिन का पुलिस रिमांड…..

PARUL • 10 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में अंब के तहत आने वाले लोअर अंदौरा में पुलिस ने दो युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपियों की पहचान शिवम (19), निवासी गांव कैहडरु, डाकघर भिड़ा और गौरवजीत सिंह (28), निवासी प्रताप नगर, तहसील एवं जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना अंब की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लोअर अंदौरा में रेलवे स्टेशन के पास कार सवार दो युवकों को पकड़ा था। तलाशी लेने पर पुलिस ने दोनों युवकों से 16.21 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।

जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया और अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।