लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

होटल में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

SAPNA THAKUR | 12 जून 2022 at 10:50 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

शहर के कुमार होटल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। मृतक की शिनाख्त रविन्द्र सिंह (24) निवासी सिरमौर के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया से मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि, मृत्यु के कारणों की असल सच्चाई क्या है इसका खुलासा पोस्टमार्टम आने के बाद ही होगा।

पुलिस मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माल रोड सोलन स्थित कुमार होटल के कर्मचारी कपिल ठाकुर ने पुलिस को सूचित किया कि रविन्द्र सिंह जोकि इसकी बुआ का बेटा है देर रात को शराब के नशे में इसके पास आया। जिसके बाद उसने रविंद्र को स्टाफ रूम में सुला दिया परंतु जब वह सुबह मौके पर पहुंचा तो रविंद्र अचेत अवस्था में बैड पर पड़ा हुआ था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कपिल ने बताया कि उसने रविंद्र को उठाने का प्रयास किया परंतु शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। एएसपी अशोक वर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि होटल में एक युवक की मौत हुई हैं तथा मामले की जांच जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]