Loading...

1 अक्टूबर से अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के दौरे पर रहेंगी सांसद प्रतिभा सिंह

By PARUL Published: 28 Sep 2023, 7:15 PM | Updated: 28 Sep 2023, 7:15 PM 1 min read

HNN/शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 1 अक्टूबर से अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के दौरे पर रहेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव कांग्रेस महामंत्री अमित पाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि प्रतिभा सिंह 1 अक्टूबर को सांय 3 बजे शिमला से मंडी के लिये रवाना होंगी। इस दिन रात्रि विश्राम परिधि गृह मंडी रहेगा। 2 व 3 अक्टूबर को प्रतिभा सिंह द्रंग विधानसभा क्षेत्र की भविन्न पंचायतों का दौरा कर जन समस्याओं को सुनेंगी और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगी।

2 अक्टूबर को प्रतिभा सिंह तरियम्बली में पतवार घर का उदघाटन करने के बाद कचोटघर, सिहुंन, टिक्कर, कथोग, रोपा, सिलब्धनी, सुधार व घरमेहड़ में जन समस्याओं के बाद सभाओं को भी संबोधित करेंगी। इस दिन रात्रि विश्राम लोकनिर्माण विश्राम गृह बरोट रहेगा। 3 अक्टूबर को प्रतिभा सिंह द्रंग विधानसभा के खलेल, बरोट,लपास, बरधान, लटराण, घमच्याना, झटिंगरी, उरला, नगाण व गवाली में जन समस्याओं को सुनेगी।

इस दिन रात्रि विश्राम मंडी परिधि गृह रहेगा। सांसद प्रतिभा सिंह 4 अक्टूबर को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला विकास समन्वय समिति दिशा की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। इसके बाद मंडी संसदीय क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगी। इस दिन रात्रि विश्राम मंडी का परिधि गृह ही रहेगा।