Loading...

1 किलो चरस सहित गाड़ी सवार दो तस्कर गिरफ्तार

SAPNA THAKUR • 5 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

कांगड़ा जिले के बैजनाथ मे पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने कार के डैशबोर्ड से 1 किलो 66 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी अनुसार, पुलिस टीम पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर गश्त के दौरान मौजूद थी। इस दौरान पुलिस की नजर सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी पर पड़ी जिसमें 2 लोग सवार थे।

इस दौरान पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो वह घबरा गए। लिहाज़ा संदेह के आधार पर पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो मौके से 1 किलो 66 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस द्वारा मामले में हेमन्त कुमार (53) निवासी गांव सौजा जिला कुल्लू और रविन्द्र शर्मा (30) निवासी गांव कल्यूणी जिला कुल्लू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।