देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में आज 16,866 मामले सामने आए हैं। यह संख्या बीते दिनों से भले ही कम हो, लेकिन संक्रमण दर अभी भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 168 दिनों बाद संक्रमण दर सात प्रतिशत के पार जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक सकारात्मकता दर 7.03 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.49 प्रतिशत है। वहीं, दैनिक सक्रिय मामले घटकर 1,50,877 हो गए हैं। इसके साथ ही भारत में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 4,39,05,621 हो गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





